









बीकानेर abhayindia.com इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय आव्हान पर बीकानेर में भी समस्त चिकित्सकों का एक दिन का सांकेतिक विरोध दिवस मनाया गया जिसमे समस्त चिकित्सक काली पट्टी बांधकर चिकित्सा संस्थाओं में आये दिन चिकित्सको के साथ होने वाली हिंसा व बाबा रामदेव द्वारा कोरोना से शहीद हुये डॉक्टर्स के अपमान और टीकाकरण के बारे में उनके द्वारा दिये गए बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।
इस प्रोटेस्ट डे को अखिल राजस्थान राज्य सेवा चिकित्सक संघ (ARISDA), RMCTA, MPS व IAP ने भी समर्थन किया।
आई एम ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एस एन हर्ष, डॉ अजीज़ अहमद सुलेमानी, आइ एम ए बीकानेर सिटी ब्रांच अध्य्क्ष डॉ अबरार पंवार, सचिव डॉ नवल गुप्ता, प्रदेश सह सचिव डॉ राहुल हर्ष, डॉ बी डी शर्मा, ARISDA अध्य्क्ष डॉ देवेन्द्र चौधरी, महासचिव डॉ सी एस मोदी, आई ए पी जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप बिठु, एम पी एस के डॉ मधुसूदन व्यास व डॉ हरमीत सिंह, RMCTA अध्य्क्ष डॉ गुंजन सोनी, आई एम ए के डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ मुकेश वाल्मीकि, डॉ सुनील हर्ष व डॉ वैभव पंवार के नेतृत्व में यह विरोध दिवस मनाया।
आई एम ए की माँग हैं कि चिकित्सकों के साथ हिंसा करने वालो के खिलाफ एक गैर जमानती कानून बने जिसमे दोषियों को कड़ी सजा का प्रावधान हो, इसके अलावा बाबा रामदेव के वैक्सीन के बारे में दिये बयान पर सरकार द्वारा उनके खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्यवाही की भी माँग की है। आई एम ए की तरफ से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी भिजवाया गया।
















