Hometrendingबीकानेर में चिकित्‍सा सुविधाओं के लिए आगे आया बीकाजी ग्रुप, वार्ड का नवीनीकरण...

बीकानेर में चिकित्‍सा सुविधाओं के लिए आगे आया बीकाजी ग्रुप, वार्ड का नवीनीकरण कराया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकाजी ग्रुप ने बीकानेर में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए एक और कदम उठाया है। ग्रुप ने अस्‍पताल के “डी” वार्ड का नवीनीकरण करवाते हुए उसे संपूर्ण चिकित्‍सा सुविधायुक्‍त बनाया है। इसके बाद गुरुवार को अस्‍पताल प्रबंधन को सोंप दिया। आपको बता दें कि बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल (फन्‍ना बाबू) की प्रेरणा से इस वार्ड का नवीनीकरण किया गया है। ग्रुप के निदेशक दीपक अग्रवाल ने नवीनीकरण के बाद वार्ड को पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य की मौजूदगी में सुपुर्द कर दिया।

 

इस वार्ड में लगे उपकरणों में अमेरिका से आयातित ऑक्‍सीजन सिस्‍टम, पोर्टेबल सिलेंडर, वेंटिलेटर, पीयर प्रेशर कंट्रोल के साथ मेडिकल गैस पाइपिंग सिस्‍टम, 20 आईसीयू बेड, 50 जनरल बेड एवं अन्‍य आवश्‍यक चिकित्‍सा उपकरण शामिल हैं। वार्ड की आधारिक संरचना, शौचालय एवं अन्‍य क्षेत्रों को भी दुरुस्‍त कराया गया है।

 

बीकाजी ग्रुप के निदेशक दीपक अग्रवाल ने बताया कि पीबीएम अस्‍पताल में ग्रुप की ओर से इसी तरह समय-समय पर सहायता करते रहेंगे। यह सभी कार्य बीकानेर के कलेक्टर नमित मेहता के साथ के बिना सम्भव नहीं हो सकता था। इस कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने में प्रमोद थल्ला एवं पूनमजी का बड़ा योगदान रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular