Hometrendingबीकानेर के व्‍यक्ति की मुंबई में हुई मौत, शव भेज दिया किसी और...

बीकानेर के व्‍यक्ति की मुंबई में हुई मौत, शव भेज दिया किसी और का…

बीकानेर abhayindia.com जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव कालुबास निवासी ओर मुम्बई प्रवासी सीताराम पारीक के परिजनों पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब बुधवार को उनका मुम्बई में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह मुम्बई से एयरलिफ्ट करके जयपुर के रास्ते श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, लेकिन जब उनके ताबूत को खोला गया तो हर कोई सन्न रह गया। उसमें सीताराम की बजाय किसी ओर का शव निकला। ऐसे में परिजनों का दु:ख और बढ़ गया।

Shekhar saxena Journalist

जानकारी के अनुसार परिजनों ने मुंबई से शव को डेविड ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्गो से श्रीडूंगरगढ़ भिजवाया। जब शव श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे शव को परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि शव सीताराम के बजाय किसी अन्य व्यक्ति का था। इसके बाद परिजनों ने संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया तब असलियत सामने आई। कार्गो में डेड बॉडी के शिफ्टिंग के दौरान नाम–पता गलती से एक–दूसरे का एक्सचेंज हो गया था। बहरहाल, घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय कि मोर्चरी में रखवाया गया है।

Nadeem Sir
Nadeem Sir
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular