Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर: अब नहीं आएगी दाह संस्कार करने में परेशानी, जिला उद्योग सहित...

बीकानेर: अब नहीं आएगी दाह संस्कार करने में परेशानी, जिला उद्योग सहित इन संस्थाओं ने उठाया जिम्मा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना से पीडि़त मरीजों के दिवंगत होने केे बाद उनके परिजनों के सामने इन दिनों दाह संस्कार करने के लिए मुश्किलें सामने आ रही है।

लेकिन अब इस तरह के लोगों का सहयोग करने का जिम्मा जिला उद्योग संघ सहित अन्य संस्थाओं ने उठाया है।

आज बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में परदेशियों की बगेची मुक्तिधाम समिति, मुक्तिधाम शमशान पवनपुरी एवं कल्याण भूमि प्रन्यास श्रीगंगानगर रोड़ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में चर्चा की। इस दौरान सभी समितियों की ओर से निर्णय लिया गया कि महामारी के कारण देवलोक गमन हो रहे लोगों का दाह संस्कार करवाने में परिजनों को परेशानी नहीं होगी।

उनका दाह संस्कार यह संस्थाएं कराएगी। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति दाह संस्कार का खर्च उठाने में असमर्थ हो तो उसका पूर्ण खर्च बीकानेर जिला उद्योग संघ वहन करेगा।

साथ ही यदि उसका कोई रिश्तेदार या परिजन नहीं हो तो कोरोना दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए पीपीई किट पहनाकर निशुल्क सेवा साथी भी उपलब्ध कराए जाएंगे। परिचर्चा में पार्षद आदर्श शर्मा, विनोद जोशी, दिनेश वत्स, विनोद गोयल, डॉ. प्रकाश ओझा, किशन मूंधड़ा, राजीव शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, सुरेंद्र जैन व विनोद चतुर्वेदी आदि शामिल हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!