Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner News : राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित में समारोहपूर्वक मनाया स्‍वतंत्रता दिवस समारोह

Bikaner News : राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित में समारोहपूर्वक मनाया स्‍वतंत्रता दिवस समारोह

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोहमनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मालू (अध्यक्ष, मस्त मंडल, बीकानेर) ने की। मुख्य अतिथि अनीश अहमद (अध्यक्ष, रोटरी मरुधरा, बीकानेर) थे। विशिष्ट अतिथि रैना शर्मा एडीजे बीकानेर थी।

कार्यक्रम संयोजक आनंद पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में ध्वज गीत, देश भक्ति गीत, भजन, देशभक्ति कविताओं की शानदार प्रस्तुति हुई। गीत, भजन में हारमोनियम और ढोलक पर विद्यालय के छात्रों रामदेव और देवकिशन ने संगत की। सरकार के आदेशानुसार 8:15 बजे विश्व रिकार्ड बनाने के लिए भारतीय संविधान की उद्देशिका एवम मौलिक कर्तव्यों का वाचन विधिक सेवा न्यायिक सेवा की अधिकारी रैना शर्मा की उपस्थिति में राजदीप यादव ने किया। गत 12 अगस्त को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेत्रहीन विद्यालय और बधिर विधालय के अंतर्गत शतरंज, सामान्य ज्ञान, चित्रकला और गीतों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 40 बच्चो ने भाग लिया 16 छात्र छात्राएं नेत्रहीन विद्यालय से और 04 छात्र सेवा आश्रम से और 20 बधिर विद्यालय से थे।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार और भाग लेने सभी को रैना शर्मा द्वारा पुरुस्कार दिया गया।अपने उद्बोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा की दृष्टि बाधित बच्चो के साथ को पल बिताए वो याद रहेंगे। साथ ही प्रत्येक बच्चे को न्यायिक जानकारी होनी बहुत जरूरी है जो हम अध्ययन करते हैं उसमें जो भी नियम होते हैं इसका बखूबी रूप से उनका पालन करना चाहिए जिससे वह जाकर आगे जाकर सशक्त नागरिक बन सकते हैं।

स्वागत भाषण में विद्यालय के व्याख्याता राधेश्याम ने कहा की बच्चों में क्षमता की कोई कमी नहीं है यह बच्चे चांद पर भी पहुंच सकते हैं इनमें जज्बे की कोई कमी नहीं है बस थोड़ा सा मार्गदर्शन की जरूरी है और हमारा और हमारे विद्यालय का प्रयास है इन बच्चों का भविष्य हम उज्जवल बनाएं। प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान ने कहा कि विद्यालय के अंतर्गत छात्र हित सर्वोपरि है सब स्टाफ मिलकर विद्यालय में अध्यनरत सभी बालक बालिकों का पूरा ख्याल रखने का प्रयास कहते हैं यहां पर मान्य नामांकन से अधिक बच्चो को प्रवेश दे रखा है।

कार्यक्रम संचालन करते हुए आनंद पारीक ने विद्यालय के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी समय-समय पर की जाने वाली खेलकूद, संगीत में विभिन्न रूप से बाहर जाकर बच्चे किस प्रकार से भाग लेते हैं उसकी जानकारी दी। बोर्ड परीक्षा का परिणाम कक्षा 8, 10 और 12 का 100% रहा। इस उपलक्ष में सांखला परिवार द्वारा कक्षा 10 और 12 के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार में 1000, 500, 300, 200 रुपए नकद प्रदान किए गए। मस्त मंडल सेवा संस्थान एवम रोटरी मरुधरा एवम अन्य द्वारा बच्चों को अल्पाहार दिया गया।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग नवाब अली, बसंत माहेश्वरी, रणविजय सिंह, रहमत अली, विक्रम, सोमदत्त, विजय कुमार, कमलेश कुमार, मंजू यादव, कोशल्या और स्‍कूल के सीनियर बच्चों ने किया। संगीत में सूरजाराम शर्मा, सलीम सिगलीकर, रामदेव, देवकिशन ने किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद पारीक वरिष्ठ अध्यापक और विधालय के छात्र विष्णु उपाध्याय ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!