





बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 03 सुजानदेसर क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्रारूप-6) जारी हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी रीना द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड 03 में कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
वार्ड 03 की पूरी फाइनल लिस्ट
क्र.सं. / अभ्यर्थी का नाम / सम्बद्ध दल / चुनाव चिन्ह
1. अंशुल गहलोत इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ
2. त्रिलोक चन्द साध आम आदमी पार्टी (AAP) झाड़ू
3. शिव भारतीय जनता पार्टी कमल
4. आनन्द भाटी निर्दलीय अलमारी
5. भोमराज निर्दलीय बांसुरी
6. मुरली गहलोत निर्दलीय सेब
7. राधेश्याम निर्दलीय चप्पलें
सुजानदेसर में घमासान : वार्ड 03 में इस बार कांग्रेस, भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरी है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 4 निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं।







