





बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 01 से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्रारूप-6) जारी हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी रीना अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड 01 में कुल 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और सभी महिला प्रत्याशी हैं।
वार्ड 01 की पूरी फाइनल लिस्ट
क्र.सं. / अभ्यर्थी का नाम / सम्बद्ध दल / चुनाव चिन्ह
1 चन्द्रकला इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ
2 मंजू देवी भारतीय जनता पार्टी कमल
3 मोबिना बानो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) बोतल
4 राधा देवी बहुजन समाज पार्टी (BSP) हाथी
5 सन्तोष निर्दलीय सेब
वार्ड 01 बंगला नगर क्षेत्र का सबसे चर्चित वार्ड है। यहां मुकाबला सीधा नहीं है, यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी मैदान में है, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।







