Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव : ...इसलिए भाजपा के नरेश जोशी ने कर...

बीकानेर नगर निगम चुनाव : …इसलिए भाजपा के नरेश जोशी ने कर दी टिकट वापस लौटाने की पेशकश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम चुनाव में एक ओर जहां पार्षद प्रत्‍याशी का टिकट हथियाने के लिए दावेदार सारे तरीके आजमा रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर एक ऐसा उदाहरण भी सामने आया है, जिसमें एक प्रत्‍याशी ने हाथ में आया टिकट अन्‍य के हाथ में थमा दिया। यह उदाहरण नगर निगम के वार्ड 44 में भाजपा पार्षद नरेश जोशी ने पेश किया है।

आपको बता दें कि वार्ड 44 से दो दिन पहले ही भाजपा ने नरेश जोशी पर एक बार पिफर भरोसा जताते हुए चुनाव लडने के लिए टिकट थमाया था, लेकिन आज नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख के मौके पर जोशी उक्‍त टिकट पार्टी के एक अन्‍य दावेदार विजय सिंह को देने पर सहमति जताते हुए खुद चुनावी मैदान से हट गए। अचानक घटित हुए इस घटनाक्रम को लेकर कई तरह के कयास लगने लगे है।

इस बीच अभय इंडिया ने नरेश जोशी से बातचीत की तो उन्‍होंने बताया कि मेरे साथ एक अन्‍य साथी विजय सिंह भी वार्ड 44 के लिए टिकटार्थी थे, जिनसे हमारे (स्‍व. मक्‍खन जोशी परिवार) से पुराने पारिवारिक ताल्‍लुकात रहे हैं। पिछले चुनाव में मैं जब भाजपा प्रत्‍याशी के तौर पर विजयी हुआ तो उसमें विजय सिंह जी का पूरा सहयोग रहा। आज सुबह विजय सिंह ने चुनाव लडने की इच्‍छा जाहिर की थी, इस पर मैंने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से बातचीत कर टिकट वापस लौटाने की पेशकश कर दी। इसके बाद पार्टी ने विजय सिंह को पार्टी का सिंबल देते हुए उन्‍हें प्रत्‍याशी के तौर पर फाइनल कर दिया। जोशी ने इस समूचे घटनाक्रम के पीछे किसी भी प्रकार अन्‍य राजनीति होने से साफ इंकार किया है। उन्‍होंने कहा है कि विजय सिंह योग्‍य प्रत्‍याशी है तथा चुनाव में उसकी विजय भी निश्चित है।

ध्‍यान में रहे कि नरेश जोशी पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 7 से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में चुने गए थे। बीते पांच वषों उन्‍होंने अपनी कार्यशैली से अपने क्षेत्र में अमिट छाप भी छोडी है। सहज स्‍वभाव के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए उनकी सहज सुलभता हमेशा चर्चा का विषय भी रही है। नरेश जोशी के चुनावी समर से हटने के बाद हालांकि उनके समर्थकों में मायूसी की लहर है।

बहरहाल, इस वार्ड से अब भाजपा के प्रत्‍याशी विजय सिंह का पार्टी के तौर पर सीधा मुकाबला कांग्रेस के प्रत्‍याशी नवरतन व्‍यास उर्फ पप्‍पू पुलिस से होगा।

By- Suresh Bora

बीकानेर नगर निगम चुनाव : सामाजिक न्‍याय मंच के 42 प्रत्‍याशियों की सूची जारी

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने आखिरकार जारी की सूची, 59 प्रत्‍याशियों के नाम….

बीकानेर नगर निगम : भाजपा ने एक प्रत्‍याशी बदला, देखें अधिकृत प्रत्‍याशियों की सूची….

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!