Thursday, April 25, 2024
Homeखेलबीकानेर : धरणीधर खेल मैदान में होगी 5वीं सर्वसमाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

बीकानेर : धरणीधर खेल मैदान में होगी 5वीं सर्वसमाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com संजय हर्ष फाउण्डेशन एवं डेजर्ट साईन क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय धरणीधर खेल मैदान पर 5वीं सर्व समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 15 दिसम्‍बर से आयोजित होगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर होगी। प्रतियोगिता कलर पोशाक में खेली जायेगी।

संजय हर्ष फाण्डेशन के संयुक्त सचिव राजकुमार जोशी ने बताया कि इस सम्बंध में संजय हर्ष फाउण्डेशन एवं डेजर्ट साईन क्रिकेट एकेडमी की कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। इसमें प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें महेश व्यास एवं हनुमान पुरोहित को प्रतियोगिता का संयोजक, गिरीराज पुरोहित को आयोजन सचिव, महेन्द्र पुरोहित को आयोजन अध्यक्ष, प्रकाश चुरा को आयोजन कोषाध्यक्ष, विक्रांत आचार्य को आयोजन मेनेजमेन्ट प्रभारी, शिवकुमार पुरोहित को अम्पायर मैनेजमेन्ट प्रभारी एवं राजकुमार जोशी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आयोजन कार्यकारिणी कमेटी में सुनील आचार्य, सुरेन्द्र पुरोहित, शरद जोशी, अविनाश आचार्य को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता में प्रविष्टी के लिए डेजर्ट साईन क्रिकेट एकेडमी धरणीधर खेल मैदान पर सांय 4.00 से 6.00 तक सम्पर्क कर सकते है। प्रतियोगिता में प्रविष्टी लेने की अंतिम तिथि 05.12.2019 रखी गई हैं। इस तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टी पर विचार नहीं किया जायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular