Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव : छोटे चुनावों में मचा बड़ा सियासी बवाल

बीकानेर नगर निगम चुनाव : छोटे चुनावों में मचा बड़ा सियासी बवाल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर/मुकेश पूनिया abhayindia.com नगर निगम चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिग्गज नेताओं के खिलाफ उपजा आक्रोश बीकानेर में बड़े सियासी बवाल का कारण बन गया है। टिकटों के बंटवारें को लेकर भाजपाई खेमे के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीधे रूप से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य का निशाने पर ले रखा है, जबकि कांग्रेसी खेमें के गुस्साएं कार्यकर्ता उर्जा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला और शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश दिखा रहे है।

चौंकानें वाली बात तो यह है आक्रोशित कार्यकर्ताओं में भड़की विरोध की आग में घी डालने का काम भी दोनों दलों के फितरती नेताओं ने संभाल रखा है। अनके वार्डो में तो हालात इस कदर गरमाये हुए है कि दोनों पार्टियों को प्रत्याशियों भारी जन विरोध का सामान करना पड़ रहा है। खबर है कि सियासी बवाल के कारण भाजपा खेमे के कई नामी नेता निष्क्रिय बने हुए है, अपने समर्थक कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिये जाने से खफा ये नेता अंदरखाने कांग्रेस और सनम को समर्थन दे रहे है। नाराजगी जाहिर करने के लिये ये नेता मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के समय भी गैर मौजूद रहे।

एमजीएसयू की डॉ. मेघना ने राज्यपाल को भेंट की अपनी पुस्तकें

टिकटों की दौड़ में पिछड़े पार्टी के कई पदाधिकारियों ने बगावत का झंडा बुलंद कर लिया। कई पदाधिकारी खुलकर मैदान में उतर आए हैं। टिकट वितरण से असंतुष्ट युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुखरित रूप से विरोध की कमान थाम ली है। बताया जाता है कि पार्टी के रणनीतिकारों ने टिकट बंटवारे के समय भाजपा यूवा मोर्चा के पदाधिकारियों को ज्यादा तरजीह नहीं दी, पार्टी के कई पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी के लिए चुनौति खड़ी करने की तैयारी में जुट गये है।

बीकानेर नगर निगम : चुनावी मूड में आया बीकाणा, देखें- कलक्‍ट्रेट में नामांकन का माहौल…

बीकानेर में दिखी घूंघट में लोकतंत्र की झलक, देखें वीडियो

वहीं कांग्रेसी नेताओं का एक बड़ा गुट विरोध में उतर आया है, अपने चेहतों और समर्थकों के टिकट कटने से खफा ये नेता खुलकर बगावती तेवर दिखा रहे है, हाय-तौबा मचा रहे कांग्रेसी नेताओं में अधिकांश चेहरे ऐसे है जिन्होने विधानसभा चुनावों के दौरान डॉ.बी.डी. कल्ला का टिकट कटने पर खुशियां मनाई थी। कांग्रेस में अंदरूनी कलह इतनी हो गई कि प्रदेश महासचिव प्रभारी रेहाना रियाज, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत टिकट वितरण को लेकर खुल कर विरोध में आ गये।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular