Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर : नाले के ऊपर बना लिया मकान, यूआईटी ने हटाया...

बीकानेर : नाले के ऊपर बना लिया मकान, यूआईटी ने हटाया…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सिस्‍टम सख्‍त बना हुआ है। लगातार चल रही कार्रवाई के क्रम में आज आदर्श कॉलोनी में गंदे पानी के नाले के ऊपर बने एक मकान को ध्‍वस्‍त कर दिया गया। इस अतिक्रमण को लेकर क्षेत्र के लोगों ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जिला कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल ने न्‍यास सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए।

तहसीलदार कालूराम पडिहार की अगुवाई में न्‍यास के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने अवैध निर्माण हटा दिया। तहसीलदार पडिहार ने बताया कि नाले के ऊपर बना मकान बंद था। इसका अवैध निर्माण करवाने वाला परिवार इसी क्षेत्र में अन्‍य मकान में रहता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!