Wednesday, May 8, 2024
Hometrendingबीकानेरी होली : महिलाओं ने ऐसे मनाया फाग उत्सव

बीकानेरी होली : महिलाओं ने ऐसे मनाया फाग उत्सव

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
बीकानेर पुष्करणा महिला मंडल
बीकानेर पुष्करणा महिला मंडल

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पुष्करणा महिला मंडल की तरफ से सूरसागर के पास स्थित बारह महादेव मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को नई पोशाक पहना व भोग लगाने के बाद फाग गीतों के साथ उत्सव का आगाज हुआ।

पुष्करणा महिला मंडल की अर्चना थानवी ने बताया कि सबसे पहले डॉ. सुुषमा बिस्सा व वरुणा पुरोहित ने ठाकुर वंदना से फाग उत्सव प्रारंभ किया। उसके बाद डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, नीलम आचार्य, उषा आचार्य, शारदा पुरोहित, रेणु जोशी, गायत्री व्यास, अरुणा चुरा आदि ने ढोल की थाप के साथ फाग के धमाल गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसमें फागण आयो, आज बिरज में होली रे रसिया, नैना नीचे करले, खर्चों भेज दे… जैसे गीत प्रमुख थे। साथ ही राधा की वेशभूषा में आई बच्चियों ने भी सभी का मनमोह लिया और सब को होली के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में मीरा अनिल दुबे, डीपीएस स्कूल की सीईओ अलका डोली पाठक, नाड़ी वैद्य डॉ. प्रीति गुप्ता, कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, डॉ. आशु मलिक, तृप्ता थानवी, सारिका व्यास, मोना व्यास, सुधा व्यास, मंजू व्यास, अर्चना पुरोहित, भागवती आचार्य, आनंदी जोशी, रेखा पुरोहित, शीला पुरोहित, सरिता जोशी, उषा थानवी, पल्लवी, वीणा व्यास, विजयलक्ष्मी आचार्य, पुष्पा आचार्य, सीमा पुरोहित, रंजीता आचार्य आदि ने फाग उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में पुष्करणा महिला मंडल, लायंस क्लब उड़ान, इंटर नेशनल ब्राह्मण फेडरेशन आदि संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बीकानेर : शिक्षा विभाग में घूसकांड, एक को दबोचा, दूसरा भाग छूटा

रजिस्ट्री के एवज में मांगी घूस, पकड़ा गया दलाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular