






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस बीच, जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए है।
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बीकानेर जिले की सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 1 से आठवीं तक स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। सभी स्कूल संचालकों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।


