Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा भवन की नियमित होगी एण्टी सबोटाज जांच, ई-मेल की सामग्री...

राजस्‍थान विधानसभा भवन की नियमित होगी एण्टी सबोटाज जांच, ई-मेल की सामग्री भ्रामक निकली

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान विधानसभा को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी तत्काल राज्य के पुलिस महानिदेशक को दी। देवनानी ने उदयपुर यात्रा के दौरान लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। उन्होंने विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। विधानसभा परिसर को एहतियातन खाली कराया गया तथा बम निरोधक दस्ता एवं विशेष पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच की।

देवनानी ने कहा कि अब विधान सभा भवन की नियमित रूप से एण्टी सबोटाज जांच कराई जायेगी। इसके लिए विधान सभा सचिवालय से पुलिस सुरक्षा को पत्र भेज दिया गया है। ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर एजेंसियां जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

देवनानी ने बताया कि विधान सभा परिसर की चैकिंग एण्टी सबोटाज चैक टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से की गई। एण्टी सबोटाज चैक के दौरान विधान सभा परिसर में किसी भी प्रकार का कोई विस्फोटक पदार्थ और आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। देवनानी ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय की एण्टी सबोटाज चैक टीम के प्रभारी द्वारा इस संबंध में विधान सभा को प्रमाण-पत्र भी दिया गया है।

देवनानी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ‌द्वारा पूरे विधानसभा परिसर की गहन और तकनीकी जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि धमकी पूरी तरह फर्जी थी। किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। जांच पूरी होने के बाद विधान सभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी पुनः अपने कार्यस्थलों पर लौट आए हैं और स्थिति सामान्य हो गई है।विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि ई-मेल में जो सामग्री लिखी गई है, उसका राजस्थान विधान सभा से कोई संबंध नहीं है। उन्होने कहा कि ईमेल में कुछ असंबंधित और भ्रामक बातें लिखी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!