








बीकानेर abhayindia.com राष्ट्रीय राज मार्ग-15 स्थित करमीसर फांटा पर मुख्य सडक व सर्विस लाईन पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के खिलाफ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी गुरुवार को हुंकार भरेंगे। जिला प्रशासन की लापरवाही से अव्यवस्थित नाकाम व्यवस्था होने के कारण रोजाना होने वाली दुघर्टनाओं व बाधित आवागमन व्यवस्था को सुधारने और बीकानेर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को धरना दिया जाएगा।
प्रवक्ता सुनील बांठिया के अनुसार पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में गुरुवार को अपराह्न 1:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यलय के समक्ष कचहरी परिसर में प्रस्तावित एक दिवसीय धरने में जिले भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरने को लेकर अंशुमानसिंह भाटी के संयोजन में सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।





