Sunday, March 15, 2026
HometrendingBikaner Election : जिले में 17.86 लाख वोटर्स, जानें- सात विधानसभा सीटों...

Bikaner Election : जिले में 17.86 लाख वोटर्स, जानें- सात विधानसभा सीटों का गणित…

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 86 हजार 50 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में 8 लाख 44 हजार 877 महिला तथा 9 लाख 41 हजार 140 पुरुष मतदाताओं सहित 23 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान अवश्य करें। मतदाता निर्वाचन सम्बंधी कोई भी समस्या या शिकायत के सम्बंध में 1950 या सी विजिल एप पर शिकायत कर सकता है। प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।

यहां जानें विधानसभावार मतदाता…

नोखा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 82 हजार 59 मतदाता

बीकानेर विधानसभा पश्चिम क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 606

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 47 हजार 323

कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 55 हजार 861

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 60 हजार 621

डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार 936

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 36 हजार 644

आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को मताधिकार की पात्रता प्राप्त करने वाले 4 हजार 312 फर्स्ट टाइम वोटर को भी इस विधानसभा चुनाव में पूरक मतदाता सूची के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल किया गया है।bik

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!