Monday, May 20, 2024
Hometrendingबीकानेर : डॉ. बिट्ठल बिस्सा बने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य...

बीकानेर : डॉ. बिट्ठल बिस्सा बने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य सह-समन्वयक

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वीकृति से राजीव गांधी स्टडी सर्किल की राज्य ईकाई का पुनर्गठन किया गया है। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय सह-समन्वयक प्रो. सतीश राय ने आज राज्य ईकाई का पुनर्गठन करते हुए बीकानेर जिला ईकाई जिला समन्वयक डॉ. बिट्ठल बिस्सा को राज्य ईकाई का सह-समन्वयक बनाया गया है।

प्रो. सतीश राय ने डॉ. बनने सिंह को राज्य ईकाई का समन्वयक बनाया है। पूर्व में राजस्थान राज्य ईकाई के समन्वयक के रूप में राज्य के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने राज्य समन्वयक के रूप में अपनी सेवायें दी थी। स्टडी सर्किल द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

डॉ. बिट्ठल बिस्सा को राज्य ईकाई का सह-समन्वयक बनाने पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के संभागीय समन्वयक डॉ. एन.के. व्यास, रूक्टा महामंत्री डॉ. विजय कुमार ऐरी, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ. राकेश हर्ष, रामपुरिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई, रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने प्रसन्‍नता व्यक्त करते हुए।

राष्ट्रीय समन्वयक एवं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राष्ट्रीय सह-समन्वयक प्रो. सतीश राय एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री एवं निवर्तमान राज्य समन्वयक डॉ. सुभाष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है कि राज्य संगठन में बीकानेर को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular