Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : संभागीय आयुक्त ने लिया पीबीएम का जायजा, दिए निर्देश...

बीकानेर : संभागीय आयुक्त ने लिया पीबीएम का जायजा, दिए निर्देश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने गुरुवार को पीबीएम अस्पताल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात कर चर्चा की।

उन्होंने जनाना अस्पताल के सामने नगर निगम और मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे रैन बसेरे का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने रैन बसेरे में सेवा कार्यों को पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि मानव हित में किए गए कार्य प्रेरणादायी हैं। संभागीय आयुक्त ने रैन बसेरों में ठहरे हुए लोगों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके संचालन में किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत अवगत करवाया जाए।

इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित, सुनील पारीक, प्रभु सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

इतने लोगों का आश्रय…

मारवाड़ जन सेवा समिति के अनुसार रैन बसेरे में प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों को सुबह चाय व बिस्किट जनसहयोग से दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 350 लोगों के लिए रात में सोने की व्यवस्था की गई है। यह शीत ऋतु के दौरान दिसंबर से मार्च तक रैन बसेरे का संचालन किया जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!