Hometrendingचोरों पर नहीं हो रहा काबू, 24 घंटे में 2 थाना इलाकों में...

चोरों पर नहीं हो रहा काबू, 24 घंटे में 2 थाना इलाकों में हुई चोरी की 2 वारदातें

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर में चोरी की वारदातों का दौर लगातार जारी हैवहीं पुलिस अभी तक चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हुई है। हालांकि, नयाशहरगंगाशहर और सदर थाना पुलिस ने कुछ चोरों को पकडऩे में सफलता हासिल की हैलेकिन इन सफलताओं के बावजूद भी चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और दिनों-दिन चोरी की वारदात सामने आ रही है ऐसे में यह भी तय है कि शहर में चोरों की गैंग एक नहीं, बल्कि कई गैंग सक्रिय है जो इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रही है।

शहर के थानों में बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी के दो मामले सामने आए है। जो कि एक नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र का है तो दूसरा जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र का है। लालगढ़ रेलवे कॉलोनी आवास वर्कशॉप के पास रहने वाले इन्द्रेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल मीना ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि 10 जुलाई को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर घरेलू सामान चोरी करके ले गया। वहीं जेएनवीसी कॉलोनी ई-17 निवासी हरिसिंह पुत्र देवीसिंह चौहान राजपूत ने रिपोर्ट दी है कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर से सामान व नकदी चोरी करके ले गया।

भाजपा नेताओं का दावा, …तो कर्नाटक की तरह राजस्‍थान में भी मचेगा घमासान!

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular