HometrendingBikaner Crime : फर्जी डिग्रियां बनाकर विदेश भेजने के नाम पर युवक...

Bikaner Crime : फर्जी डिग्रियां बनाकर विदेश भेजने के नाम पर युवक से 26 लाख रुपए हड़पे

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com फर्जी डिग्रियां बनाकर विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के साथ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खाजूवाला थाना पुलिस ने परिवादी युवक की रिपोर्ट पर पांच जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी चक 21 बीडी खाजूवाला निवासी आकाशदीप पुत्र हरविन्‍द्र सिंह जटसिख ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विकांत जाट पुत्र लीलाधर निवासी श्रीगंगानगर, लीलाधर जाट पुत्र मनीराम, नरेश कूकणा पुत्र लीलाधर, रोहित ज्‍याणी पुत्र हरबंश व गुरतेज सिंह निवासी गिल्‍लावाली हनुमानगढ ने मुझे विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए करीब 26 लाख रुपए मेरे व मेरे पिता से हड़प लिए। इसके अलावा फर्जी डिग्रियां बनाकर मुझे विदेश भेज दिया जिसमें भी दो से तीन लाख रुपए खर्चा लग गया। मामले की जांच एएसआई मोनू सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular