Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : ज्‍वैलर्स के घर में 3 करोड़ रुपए की फिरोती...

बीकानेर क्राइम : ज्‍वैलर्स के घर में 3 करोड़ रुपए की फिरोती के लिए आया धमकीभरा लिफाफा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर गंगाशहर थाना क्षेत्र के एक ज्‍वैलर्स के घर तीन करोड़ रुपए की फिरोती के लिए धमकीभरा लिफाफा आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, करनाणी मोहल्‍ला नई लेन गंगाशहर निवासी ज्‍वैलर्स जयकिशन सोनी पुत्र जेठमल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 अप्रैल को सुबह मेरे घर के अंदर कोई एक लिफाफा फेंक गया। जिसमें 3 करोड़ रुपए फिरोती देने की मांग की गई। साथ ही फिरोती नहीं देने पर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई सुरेश भादू कर रहे हैं।

चयनित परिवारों को 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेण्डर, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 अप्रेल से

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!