HometrendingBikaner Crime : गंगाशहर में दो जगहों पर चोरी, जेवरात और नगदी...

Bikaner Crime : गंगाशहर में दो जगहों पर चोरी, जेवरात और नगदी ले गए

Bikaner Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की दो और वारदातें सामने आई है।

परिवादी सारडा चौक निवासी कालूराम पुत्र नेमचंद पुगलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं परिवार सहित जयपुर गया था। वापस घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा हुआ मिला। अज्ञात चोर घर से सोने व चांदी के जेवरात तथा 130010 नगी रुपए चुरा ले गए।

इसी तरह दुग्‍गडों की गली नई लाइन निवासी मोतीलाल बोथरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे मकान से अज्ञात चोर चांदी का सामान चोरी कर ले गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular