Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट वायरल, दो जने गिरफ्तार

बीकानेर क्राइम : सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट वायरल, दो जने गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्‍तरप्रदेश के प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अरशद के हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट वायरल करने वाले एक आरोपी को बीकानेर की साइबर सैल टीम ने कोलायत थाना इलाके झझू गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आसिफ पुत्र मोहम्‍मद सलीम कुरैशी अपनी फेसबुक आईडी पर भडक़ाऊ पोस्ट वायरल कर रहा था, उसने अभी हाल ही में एक पोस्ट अपलोड की थी। वायरल हुई इस पोस्ट में उसने लिखा था कि रमजान को अलविदा होने दो, कसम मुझे पैदा करने वाले की, घर में घुस कर मारेंगे। इधर, साइबर सैल की टीम सोशल मीडिया पर निगरानी बनाये हुई थी, जैसे ही यह पोस्ट अपलोड हुई साइबर सैल की टीम ने कोलायत पुलिस की मदद से आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल थाना पुलिस ने आरोपी आसिफ कुरैशी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, कोटगेट पुलिस ने भी ऑपरेशन साइबर क्‍लीन के तहत सोशल मीडिया पर गैंगस्टर नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले समीर उर्फ नाड़सा पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार किया है। कोटगेट थानाप्रभारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल के जरिये सूचना मिली थी कि समीर उर्फ नाड़सा सोशल मीडिया पर खुद को गैंगस्टर के तौर पर प्रचारित करने के लिये समीर नाडसा के नाम से आईडी चला रहा है। बताया जाता कि आरोपी अपराधी प्रवृति का है। इसके खिलाफ कई अपराधी मामले भी दर्ज है। पुलिस ने फिलहाल उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!