Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : हिस्‍ट्रीशीटर के मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी

बीकानेर क्राइम : हिस्‍ट्रीशीटर के मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बीते साल धूलंडी के अगले दिन चौखूंटी ओवरब्रिज के नीचे आपसी रंजिश एक युवक की निर्मम हत्या की वारदात में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि 20 मार्च 2022 को हुए जगदीश उर्फ जगिया नायक हत्याकांड में सालभर से फरार आरोपी जितेन्द्र पंवार उर्फ जीतू पुत्र भंवरलाल निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार जगदीश नायक उर्फ जग्गिया नयाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। रंजिश के चलते हुई कातिलाना हमले की इस वारदात में चौखूंटी निवासी साजिद, साहिल, जावेद, साजिद गौरी समेत पांच छह अन्यों जने जगदीश नायक को घर से उठा कर ले गये और घातक हथियारों से हमला कर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गये। इस वारदात को लेकर जगदीश नायक साले विशाल नायक पुत्र कैलाश नायक ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि वारदात के दौरान जगदीश नायक का बीच बचाव करने आये भंवरलाल और देवीलाल नायक के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। टैक्‍सी में सवार होकर वारदात को अंजाम देने के लिये आये हमलवारों ने पहले मौके पर दहशत फैलाई फिर घातक हथियारों से जगदीश पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। वारदात में घायल जगदीश नायक को गंभीर हालत में पीबीएम अस्‍पताल रैफर किया गया था, जहां उसके सिर में लगी चोट के कारण हालत चिंताजनक होने पर जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल रैफर कर दिया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि पुलिस इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!