HometrendingBikaner Crime : पुलिस ने दो आदतन चोरों को दबोचा, 7 मोटसाइकिलें...

Bikaner Crime : पुलिस ने दो आदतन चोरों को दबोचा, 7 मोटसाइकिलें बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी व संपति संबंधित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने 2 आदतन मोटरसाईकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से चोरी की 7 मोटरसाईकिलें बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर द्वारा शहर बीकानेर में हो रही वाहन चोरी व संपति संबंधित वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इसकी पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में व वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत के सुपरवीजन में थानाधिकारी कोटगेट विश्वजीत सिंह द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में हुई दुपिहया वाहन चोरियों के संबंध में विशेष निगरानी रखी जाकर आसूचना के आधार पर संदिग्ध प्रदीप सिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी सारड़ा चौक पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर व नासिर अली पुत्र इब्राहिम पठान उम्र 30 साल निवासी खान कॉलोनी रानी बाजार पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर को दस्तयाब कर थाना टीम द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपियों ने थाना क्षेत्र व शहर बीकानेर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग दिनांक को मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular