





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का दौर जारी है। इस क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार अवैध हथियार बरामद किए हैं और कई आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ दबोच लिया।इसके बाद नयाशहर थाना पुलिस ने भी एक युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में दबोच कर उसके कब्जे से हथियार बरामद किया। इसी अभियान के तहत अब नोखा थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए भींयाराम गोदारा को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर उसे अरेस्ट किया। पुलिस आरोपी भींयाराम गोदारा से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






