HometrendingBikaner Crime : मोबाइल फोन हथिया कर डाटा चुराया, अब कर रहे...

Bikaner Crime : मोबाइल फोन हथिया कर डाटा चुराया, अब कर रहे ब्‍लैकमेल, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के दो जनों के मोबाइल फोन हथिया कर ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर एक युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी मनोज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीनागंज मध्‍यप्रदेश निवासी दीपिका उर्फ धापू बाई पुत्री शिवलाल माली हाल निवासी सुजानदेसर रोड ने मेरे भाई प्रमोद शर्मा के दो टचवाले मोबाइल फोन व मेरा एक टच वाला एंडरॉयड मोबाइल गुमराह करके हथिया लिए। इसके बाद उसने तीनों फोन के डाटा चुरा कर मुझे और मेरे भाई व परिवारजन को लगातार तंग परेशान कर ब्‍लैकमेल कर रही है। मामले की जांच थानाप्रभारी विश्‍वजीत सिंह कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular