बीकानेर Abhayindia.com कोतवाली थाना क्षेत्र की गुलजार बस्ती में सोमवार को एक युवक के मर्डर के आरोप में पुलिस ने दो जनों को नामजद किया है। आरोप है कि गुलजार बस्ती के निवासी 35 वर्षीय शाबिर की उसके दोस्त मोहम्मद हुसैन ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी। मृतक शाबिर के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक शाबिर के भाई युनुस अली पुत्र मोहम्मद सफी छींपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू व सोहेल छींपा ने मेरे भाई शाबिर की गला घोंट कर हत्या कर दी। मामले की जांच कोतवाली थानाप्रभारी सविता डाल कर रही हैं।













