बीकानेर Abhayindia.com गजनेर थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में पानी चोरी रोकने गए अधिकारियों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने हमला करने व राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी आईजीएनपी 20वां खंड के कनिष्ठ अभियंता तेजाराम मेघवाल पुत्र ओमाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं और कन्ष्ठि अभियंता श्रवण कुमावत नहर के स्टाफ मेघाराम व संपत सिंह के साथ गाडी पर सुरजडा वितरिका की रात्रिकालीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान सुरजडा वितरिका के KM 15600 पर बनी सरकारी डिग्गी पर बूस्टर से पानी की चोरी की जा रही थी। ऐसा करने से रोकने पर पूनमचंद पुत्र भैराराम व जयनारायण शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी सुरजडा ने हमारे दल पर जानलेवा हमला कर दिया तथा ड्राइवर संपत सिंह को पकड़ कर पीटने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विरेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।













