HometrendingBikaner Crime File : घर और दुकान से नगदी व आभूषण चोरी,...

Bikaner Crime File : घर और दुकान से नगदी व आभूषण चोरी, एक जने के खिलाफ नामजद केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमला मार्केट स्थित दुकान और घर में चोरी का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक जने के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी महेन्‍द्र कुमार छाजेड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शाहरुख उर्फ कानकटिया मेरी दुकान से 1,12,000 रुपए तथा घर से करीब 15 हजार रुपए व दो नग सोने की अंगूठी और चांदी चुराकर ले गया। मामले की जांच एएसआई हंसराज को सौंपी गई है।

चाकूबाजी के आरोप में छह जनों पर केस दर्ज

रथखाना कॉलोनी में जानलेवा हमला व चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने छह जनों पर केस दर्ज किया है। परिवादी जितेन्‍द्र रैगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई है कि राहुल, प्रीतम, आदित्‍य, हिमांशु, दीपांशु व रिषभ ने एकराय होकर मारपीट की। मेरे भाई प्रहलाद व भतीजा कार्तिक मुझे छुड़ाने आए तो उन पर लोहे की रोड से हमला किया गया। प्रीतम के बेटे आदित्‍य ने मेरे भाई के नाक पर चाकू से वार किया जिससे वह घायल हो गया। मामले की जांच एएसआई शिव कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular