Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम न्यूज : ...आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया रॉकी

बीकानेर क्राइम न्यूज : …आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया रॉकी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। चौखूंटी इलाके में पिछले लंबे समय से अवैध देशी शराब के धंधे में लिप्त रामनिवास नायक उर्फ रॉकी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को इत्तला मिली थी कि रामनिवास उर्फ रॉकी अपनी कार में देशी शराब सप्लाई करने जा रहा है।

सूचना मिलते ही जाब्ता लेकर चौखूंटी के चूना भट्टा के पास पहुंची नयाशहर पुलिस ने उसकी कार को घेरे में लेकर तलाशी ली तो कार में देशी शराब 240 पव्वे बरामद हो गये। बताया जाता है कि पुलिस कार्यवाही के दौरान रामनिवास उर्फ रॉकी ने बचकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। बताया जाता है कि चौखूंटी इलाके में पिछले काफी समय से अवैध देशी शराब की तस्करी में लिप्त रामनिवास उर्फ रॉकी के खिलाफ पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी निगरानी में जुटी और मुखबिरों को उसके पीछे लगा रखा था।

भाटी-मेघवाल समर्थकों में झड़प, पुलिस से भी उलझे, फिर…

चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने आ रहे वैभव गहलोत के दो दोस्त हादसे में जख्मी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!