Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम न्‍यूज : सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का पीछा...

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का पीछा कर तंग परेशान करने के एक मामले में नोखा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहित जैन (20) निवासी वार्ड नं. 7 अम्बेडकर चौक नोखा को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस मामले में आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी के डर से पीड़िता ने नींद की गोलियां खा ली थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती ने 20.03.2023 को जरिये पर्चा बयान दर्ज करवाया कि करीब सात माह पहले मोहित जैन पुत्र सुन्दरलाल जैन निवासी नोखा से इन्स्टाग्राम पर जान पहचान हुई। उसके बाद मोहित जैन उसका पीछा करने लग गया तथा मिलने का दबाव बनाने लग गया। मोहित जैन द्वारा मिलने के लिए हमेशा तंग परेशान करने व जान से मारने की धमकी के डर से 18.03.2023 को नींद की गोलियां खा ली जिस कारण बेहोश हो गई। युवती के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल सुरेश कुमार को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार एएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा व सीओ भवानीसिंह ईन्दा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा ईश्वरप्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण में त्वरित अनुसंधान व आरोपी की तलाश के लिए निर्देशित किया गया। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी के भय से अपने निवास स्थान से फरार था।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम : ईश्वर प्रसाद थानाप्रभारी नोखा, उपनिरीक्षक भोलाराम, वीरचंद, सुरेश कुमार हैड कानि, कैलाश बिश्नोई कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!