






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने स्लीपर बस में सीटों के नीचे छिपाए हुए अवैध देशी पिस्टल और कारतूस बरामद करने में अहम सफलता अर्जित की है। इस कार्यवाही में 4 अवैध देशी पिस्टल व 33 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है। आपको बता दें कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर हेमन्त शर्मा द्वारा संगठित अपराधियों के विरुद्ध रेंज बीकानेर में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, सौरभ तिवाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अनुष्ठा कालिया सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर बीकानेर के सुपरविजन में मुखबिर की सुचना के आधार पर गोविन्द सिंह चारण थानाधिकारी बीछवाल के नेतृत्व में गठित थाना टीम द्वारा गंगानगर बाईपास रोड ट्रांसपोर्ट नगर के पास इंदौर से बीकानेर चलने वाली राठौड ट्रेवल्स की स्लीपर बस नम्बर AR-11-B-5777 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सीटों के नीचे छिपाए हुए 04 अवैध देशी पिस्टल मय 33 कारतूस बरामद किये गये। पुलिस नाकाबन्दी की भनक लगने से आरोपी नोखा में ही बस छोडकर फरार हो गये। बस से हथियार एवं कारतूस बरामदगी के साथ मुल्जिमानो सामान में मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपी मोनाराम पुत्र भैराराम निवासी म.क्र. 70 ढाणी का क्षेत्र पंचपीठ की ढ़ाणी तहसील कोलायत, ओमप्रकाश एवं मोहनराम को प्रकरण में नामजद करते हुए सभी के विरुद्ध अवैध हथियार तस्करी करने का मुकदमा नम्बर 249/2025 धारा 3/25 (1-B), (a) आर्म्स एक्ट मे पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक बीकानेर के आदेशानुसार अग्रिम अनुसंधान विकास विश्नोई थानाधिकारी पुलिस थाना नाल के सुपुर्द किया गया।
टीम मे शामिल सदस्य...
गोविन्द सिंह चारण पुनि. पीएस बीछवाल
मंजीत कौर उनि पीएस बीछवाल
रामनिवास कानि 1922 पीएस बीछवाल
भगवाना राम कानि 1263 पीएस बीछवाल
लीलूराम कानि 960 पीएस बीछवाल


