Tuesday, April 21, 2026
HometrendingBikaner Crime : आभूषण बनाने के लिए दिया था सोना, स्‍वर्णकार ने...

Bikaner Crime : आभूषण बनाने के लिए दिया था सोना, स्‍वर्णकार ने हड़प लिया, जांच शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति के साथ धोखाधड़ी करते हुए सोना हड़प लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक स्‍वर्णकार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नोखा रोड भीनासर निवासी महिपाल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैंने अपनी और बहनों की शादी के लिए कुल 115.57 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत 17,49,108) खरीद कर करनाणी मोहल्‍ला गंगाशहर निवासी सुशील कुमार सोनी को आभूषण बनाने के लिए दिया। इसके साथ ही उसे आभूषण बनाने के लिए तीन लाख रुपए भी दिए। आरोपी ने आभूषण बनाने के लिए बजाय सोना ही बेच दिया और तीन लाख रुपए की राशि भी हड़प ली। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!