Hometrendingसोलर प्‍लांट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट, चार नामजद सहित अन्‍य...

सोलर प्‍लांट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट, चार नामजद सहित अन्‍य के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बज्‍जू के बांगडसर स्थित सोलर प्‍लांट में जबरन प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, बांगडसर में जीएमएस सोलर पार्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि नवलसागर कुआं निवासी शंकरदत्‍त शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नसरूदीन, गफार खां, अजीज खां, सत्‍तार खां व अन्‍य जनों ने हमारी फर्म के सोलर प्‍लांट में जबरन प्रवेश कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। मामले की जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular