HometrendingBikaner Crime : सरकारी नौकरी का लालच देकर 1 करोड़ 38 लाख...

Bikaner Crime : सरकारी नौकरी का लालच देकर 1 करोड़ 38 लाख रुपए की ठगी, पति-पत्‍नी सहित पांच जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर 1 करोड़ 38 लाख रुपए की ठगी करने का संगीन मामला सामने आया है। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर पांच जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी नागौर के लाडनू निवासी रविप्रकाश पुत्र मुन्‍नालाल हाल निवासी नवल बस्‍ती शिवबाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने एकराय होकर मेरे परिचितों को सरकारी नौकरियों का लालच देकर करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपए की ठगी कर ली। लेकिन, न तो नौकरी लगाई और न ही रुपए लौटाए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पाबू चौक गंगाशहर के जयगणेश सोनी पुत्र किसनलाल, मैन बाजार गंगाशहर निवासी सीमा सोनी पत्‍नी जयगणेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, चौखूंटी फाटक निवासी मनोज सोनी पुत्र लालचंद सोनी, भट्ठड स्‍कूल के पास गंगाशहर निवासी लोकेश सोनी पुत्र मनोज सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल धर्मवीर को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular