HometrendingBikaner Crime File : फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने...

Bikaner Crime File : फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी, महिला सहित दो जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना क्षेत्र की जयपुर रोड स्थित लक्ष्‍मी विहार कॉलोनी में फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला सहित दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी अनिल कुमार बिश्‍नोई पुत्र महावीर प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुरेन्‍द्र डारा निवासी गांव रोटू जायल नागौर, सीमा कंवर उर्फ सीवली ने स्‍कॉपियो गाडी से मेरे मकान के गेट व दीवार को टक्‍कर मार तथा फिरौती की मांग की। मेरे मना करने पर आरोपियों ने मुझे जान से मारने की धमकियां दी। मामले की जांच एएसआई वेदपाल को सौंपी गई है।

बीस लाख के आभूषण चोरी

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी उदासर स्थित एक मकान से बीस लाख रुपए के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, परिवादिया क्रष्‍णा कुमारी पत्‍नी रामसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे मकान से बीस लाख मूल्‍य के सोने के आभूषण चोरी हो गए है। इस घटना के संबंध में मेरा विश्‍वास है कि यह क्रत्‍य मार्बल घिसाई करने वाले व्‍यक्ति का है। मामले की जांच एएसआई विजय सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular