बीकानेर Abhayindia.com श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही स्कूटी सवार दो बहनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। नयाशहर थाना पुलिस ने परिवादिया की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर चार जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांंच शुरू की है।
पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच चेष्ठा सुथार और उसकी बहन अंजली सुथार लक्ष्मीनाथजी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थी। विश्वकर्मा गेट के पास पहुंचते ही किशन लाल पुत्र रामचंद्र उपाध्याय, गौरीशंकर उपाध्याय पुत्र किशन लाल, राजा, राहुल तथा उनके अन्य साथियों ने उनकी स्कूटी रुकवाकर मारपीट करनी शुरू कर दी है। आरोप है कि हमलावरों ने युवतियों पर मिर्च पाउडर डालते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे हुकमाराम के भी चोटें आई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुराने मुकदमे को लेकर रंजिश रखते हैं तथा लगातार हमारा पीछा करते हैं। इससे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को दो बार नुकसान पहुंचाया था।













