HometrendingBikaner Crime : बिजली कनेक्‍शन काटने पहुंची बीकेईएसएल टीम के साथ मारपीट,...

Bikaner Crime : बिजली कनेक्‍शन काटने पहुंची बीकेईएसएल टीम के साथ मारपीट, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव में बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्‍शन काटने पहुंची बीकेईएसएल की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से एक के पैर में फ्रैक्चर होने तथा दूसरे के कान में गंभीर चोट लगने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। सांधा एंड कंपनी में सुपरवाइजर धनपत गहलोत ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया कि उनकी टीम के सदस्य भोजराज सांखला, गौतम व्यास और राजेश जोशी 24 जून को करमीसर क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली और डिस्कनेक्‍शन (डीसी) की कार्रवाई के लिए गए थे। आरोप है कि करमीसर निवासी एक बिजली बिल के कारण टीम कनेक्‍शन काटने पहुंची इस दौरान उपभोक्ता पक्ष के लोगों ने कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने पर कुछ देर बाद बोलेरो कैंपर में सवार होकर 5-6 लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ विवाद शुरू कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने सीढ़ी गिरा दी से मारपीट की। घटना में राजेश जोशी के कान में चोट लगी और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया, जबकि गौतम व्यास के पैर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधारपर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच भूराराम हेड कांस्टेबल को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular