Thursday, June 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : सरकारी नौकरी के नाम पर 65 लाख रुपए हड़पने...

Bikaner Crime : सरकारी नौकरी के नाम पर 65 लाख रुपए हड़पने का आरोप, दो जनों पर केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस के अनुसार, विनोबा बस्‍ती निवासी परिवादी रमेश कुमार (46) पुत्र रामप्रसाद वाल्मिकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तनवीर लोहिया, श्रवण कुमार ने हम लोगों से सरकारी नौकरी में किसी को एलडीसी, सहायक अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि पर जॉइनिंग दिलाने के नाम से सोची समझी साजिश के तहत लगभग 65 लाख रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच निरीक्षक दिगपाल सिंह को सौंपी है।

- Advertisment -

Most Popular