HometrendingBikaner Crime : लंबे समय से फरार हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाम बदलकर काट...

Bikaner Crime : लंबे समय से फरार हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाम बदलकर काट रहा था फरारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूगल थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित हिस्ट्रीशीटर राजसिंह उर्फ राजूसिंह उर्फ राणूसिंह उर्फ मोहनसिंह पुत्र किशनसिंह रावणा राजपूत (भाटी) उम्र 32 साल निवासी 14 एडी पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर कई सालों से नाम बदलकर अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था आरोपी को आज न्‍यायालय में पेश किया जाएगा।

आईजी हेमन्त शर्मा एवं एसपी कावेन्द्रसिंह सागर के नेतृत्व में एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सान्दू के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला के निकट सुपरविजन में पवन कुमार सिंह उनि थानाधिकारी मय टीम द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी बाबत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर एवं विभिन्न प्रकरणों में न्यायालयों द्वारा वारण्टों में वांछित अपराधी राजसिंह उर्फ राजूसिंह उर्फ राणूसिंह उर्फ मोहनसिंह पुत्र किशनसिंह जाति रावणा राजपूत (भाटी) उम्र 32 साल निवासी 14 एडी पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर को चेकिंग के दौरान शम्भूसिंह सउनि मय टीम द्वारा अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में शामिल टीम...

पवन कुमार सिंह उनि थानाधिकारी
शम्भूसिंह सउनि
मनोहरसिंह हैडकानि 3075
नेनूराम कानि 1627
जगदीश कानि 2010
आसू लाल भादू कानि 981

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular