Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर : काम पर लौटेंगे निगम के कर्मचारी, जिला कलेक्टर कुमार पाल...

बीकानेर : काम पर लौटेंगे निगम के कर्मचारी, जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के हस्तक्षेप के बाद सुलझा विवाद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर  abhayindia.com  नगर निगम के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन की अपील और भविष्य में किसी कार्मिक के साथ मारपीट जैसी घटनाएं ना होने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ,महापौर और निगम आयुक्त डॉ खुशाल यादव के बीच इस संबंध में  प्रथम दौर की वार्ता हुई। इसके बाद दूसरे दौर की वार्ता एडीएम प्रशासन एएच गौरी, आर ए एस शैलेंद्र देवड़ा और कार्मिकों के प्रतिनिधियों के बीच हुई अगले दौर की वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। वार्ता में  जिला प्रशासन की ओर से मुकदमों की निष्पक्ष जांच,  द्वेष भाव  से किसी कार्मिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने और भविष्य में मारपीट की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने के आश्वासन के बाद निगम कार्मिकों ने आंदोलन स्थगित करते हुए काम पर लौटने का फैसला किया है।

देश में एक और लॉकडाउन की तैयारी? पीएम 16-17 को करेंगे मुख्‍यमंत्रियों से बात

वार्ता के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन एएच गोरी, शैलेंद्र देवड़ा, नगर निगम आयुक्त डॉ खुशाल यादव और नगर निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शिवलाल तेजी ,नवरंग लाल मेघवाल ,गणेश चंदेलिया, अशोक व्यास चंद्रशेखर चमरिया गजराज चांवरिया चंचल चांवरिया और सुरेश वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

कलेक्टर कुमार पाल गौतम के साथ हुई बातचीत के बाद निगम के कार्मिक आश्वस्त नजर आए। जिला कलेक्टर ने अपील की कि वर्तमान में कोरोना संकट एक चुनौती है और ऐसे समय में निगम के कार्मिकों को बीकानेर की जनता के हित में निर्णय लेते हुए इन छोटी घटनाओं से ऊपर उठकर अपने कर्तव्य निष्ठा के अनुसार कार्य करना चाहिए। जिला कलेक्टर की और से नियुक्त प्रतिनिधियों की समझाइश पर निगम कार्मिकों के प्रतिनिधियों की ओर से आंदोलन को स्थगित करने के बारे में निर्णय लिया गया। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि विवाद सुलझ चुका है और अब सभी सौहार्दपूर्ण तरीके से आपस में मिलकर शहर के हित में काम करेंगे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!