Hometrendingबीकानेर : कोरोना योद्धा सीएमएचओ डॉ. मीणा का सम्मान

बीकानेर : कोरोना योद्धा सीएमएचओ डॉ. मीणा का सम्मान

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना संकटकाल के बीच अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं के सम्‍मान का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में बीकानेर के मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी. एल. मीणा का उपनगर भीनासर में आज सम्‍मान किया गया।

इस पर अवसर पर ब्‍लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मगन महाराज पाणेचा ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सीएमएचओ डॉ. मीणा और उनकी टीम दिन-रात जुटी हुई है। हमें ऐसे योद्धाओं का सम्‍मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में पार्षद नंदू गहलोत, भामाशाह नवरतन डागा, शांतिलाल बैद, विकास सिंगी, नेमी चंद पाणेचा, गौतम पाणेचा, राम जोशी, रुद्र पाणेचा आदि ने  सीएमएचओ डॉ. मीणा का पुष्पमाला, शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. मीणा ने सभी को मास्‍क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग का ध्‍यान रखने की हिदायत देते हुए कोरोना महामारी को हराने की बात कही।

सीएम गहलोत पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रही भाजपा!

बर्फ सी जम गई संवेदना? पीबीएम के सिस्‍टम पर उठ रहे सवाल…

राजस्‍थान में कोरोना : आज सुबह 118 नए केस, कहां-कितने आए केस? देखें…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular