Hometrendingबीकानेर में कोरोना से एक और मौत

बीकानेर में कोरोना से एक और मौत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना से मौत का एक और मामला सामने आया है। इसके साथ ही यहां अब तक 22 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. मोहम्‍मद सलीम ने बताया कि बीकानेर शहर में किराडू की गली निवासी 55 वर्षीय राजकुमारी को उसके परिजन बुधवार रात पीबीएम अस्पताल की मेडिसिन आपातकालीन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद में महिला की कोरोना जांच के लिए सैम्पल मेडिकल कोरोना जांच लैब भेजा गया, जिसकी सुबह दस बजे रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को जयपुर में पारीक चौक निवासी 65 वर्षीय इन्द्राणी पारीक की कोरोना से मौत हो गई थी। बीकानेर जिले में अब तक 693 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

दो डॉक्‍टर, एक आरोपी भी संक्रमित

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज रात जारी कोरोना रिपोर्ट में 13 नए मरीज मिले हैं, इनमें एक निजी अस्‍पताल का चिकित्‍सक और एक पीबीएम अस्‍पताल का रेजीडेंट चिकित्‍सक शामिल है। इससे पहले कल भी एक चिकित्‍सक कोरोना संक्रमित मिला था। आज रात की सूची में एक आरोपी भी शामिल है।

नोखा पुलिस थाने में मारपीट के मामले में आरोपी को तीन दिन पहले पुलिस ने दबोचा था। बाद में उसकी कोरोना जांच करवाई गई। जांच पॉजीटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करते हुए अब उनकी जांच कराने की तैयारी की जा रही है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!