Hometrendingबीकानेर में एक और कोरोना मरीज की मौत, अब तक 19...

बीकानेर में एक और कोरोना मरीज की मौत, अब तक 19…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक कोरोना से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. मोहम्‍मद सलीम ने अभय इंडिया को बताया कि कोटगेट क्षेत्र का 55 वर्षीय खलील को कल पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई जो पॉजीटिव आई।

बीकानेर में कोरोना विस्‍फोट, 35 और नए मरीज आए इन इलाकों से

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज नौ केस आने के बाद अब एक साथ 35 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि ये नए मरीज दाऊजी मंदिर रोड, जस्‍सूसर गेट, चौपडाबाडी, मुरलीधर व्‍यास काूलोनी, बारुपाल चौक, माहेश्‍वरी भवन क्षेत्र, आचार्यों का चौक, हर्षों का चौक, पुष्‍करणा स्‍टेडियम क्षेत्र, आजाद नगर, पुरानी शिवबाडी, धोबी तलाई, गोपेश्‍वर क्षेत्र, स्‍वामी मोहल्‍ला, एसडीपी स्‍कूल क्षेत्र, लक्ष्‍मीनाथजी मंदिर क्षेत्र से सामने आए हैं। आज इससे पहले नौ कोरोना मरीज सामने आए थे।

Preview YouTube video बीकानेर में कैसे थमेगा कोरोना? इनकी देखो बेकद्री, न दवाई, न सफाई, वीडियो वायरल

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!