Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: किसानों को बरगला रही है कांग्रेस, बोले भाजपा नेता...

बीकानेर: किसानों को बरगला रही है कांग्रेस, बोले भाजपा नेता…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का अरोप लगाया है। बीकानेर में आज भारतीय जनता पार्टी ने देहात कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस को आडे हाथों लिया।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर किसानों के कर्ज माफी के वादों को पुरा न करने का आरोप भी लगाया देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान के नाम पर पुरे देश में अराजकता का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रही है, जिसका भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान कड़े शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस के नेताओं से मांग करता है कि पुरे देश के किसानो से माफी मांगे, क्योंकि उन्होंने अपने शासनकाल में किसानों की भलाई के लिए एक भी कदम ऐसा नहीं उठाया।

प्रदेश में इन्होने किसानों से वादा किया था कि सरकार बानी तो दस दिन में सम्पूर्ण कर्ज माफी होगी, नौजवानो किसी को बेरोजगार नहीं रहने देंगे, बेरोजगारों को 3500 रुपए प्रति माह भत्ता देंगे लेकिन आज धरातल पर कुछ भी नहीं है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता बिजली दरें नहीं बढ़ाने का वादा भी किया था, लेकिन दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। प्रदेश में किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है, आज राजस्थान का किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है , अब कांग्रेस के झांसे कृषि कानूनों पर तर्क देते हुए भाजपा नेताओं ने इन्हें किसानों के हित में बताया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केसीसी किसान सम्मान निधि से किसान आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बन रहा है, उसी प्रकार यह तीनों कानून किसान के हित में है। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिले के किसान नहरी पानी को लेकर आंदोलनरत हैं एवं लूणकरणसर, खाजूवाला किसान धरना दे रहे हैं। यह समय फसल पकाई का और समय पर पानी नहीं मिलेगा तो फसल खत्म हो जाएगी व किसान बर्बाद हो जाएगा।

यह रहे मौजूद…

संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी महामंत्री कुम्भानाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष शिव प्रजापत जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फैयाज हुसैन, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रेमसिंह, मुकेश आचार्य शहर उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, राकेश कस्वा शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!