Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर कांग्रेस : गांधी कॉलोनी, सुभाषपुरा सहित चार मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर कांग्रेस : गांधी कॉलोनी, सुभाषपुरा सहित चार मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज बीकानेर के चार मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 30 सदस्य चयनित किए गए हैं जिनमें 7 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी और 10 सचिव बनाए गए हैंं।
आज बीकानेर पूर्व विधानसभा के गांधी कॉलोनी मंडल अध्यक्ष अविनाश राठौड़, सुभाषपुरा मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, तिलक नगर मंडल अध्यक्ष शेखर बारासा, बीकानेर पक्षिम विधानसभा सर्वोदय बस्ती मंडल अध्यक्ष नंदराम गोदारा की कार्यकारिणी घोषित की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!