Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर : नागरिकता संशोधन बिल (CAB) जन जागरण अभियान की बैठक

बीकानेर : नागरिकता संशोधन बिल (CAB) जन जागरण अभियान की बैठक

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर व गोपेश्वर मंडल द्वारा नागरिकता संशोधन बिल जन जागरण अभियान की बैठक गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा व गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री वर्तमान नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य उपस्थित रहे।

डॉ महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी देते हुए कहा नागरिकता संसोधन बिल नागरिकता देने का बिल है किसी की नागरिकता छीनने का बिल नही है उन शरणार्थियों को सम्मान देने का बिल है जो दामन पर अवैध प्रवासी होने का दाग लिए बैठे है विपक्ष इस मुद्दे पर आमजन को बरगलाने की कोशिश कर रहा है अफवाहें फैला रहा है आप सभी भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर आमजन को इस बिल के प्रति फैली अफवाहों से सावधान करे और समझाये ये बिल हर भारतीय के हक का बिल है।
अर्जुनराम मेघवाल ने इस बिल पर संबोधित करते हुए कहा इस बिल में किसी को नागरिकता देने पर पाबंदी नही है पिछले पांच सालों में दो हजार मुसलमानों को नागरिकता दी गई है जिनमे 900 अफगानिस्तान 200 बांग्लादेश से आये थे जो भी धार्मिक आधार पर प्रताड़ित लोग है उन्हें हम पांच साल यहां रहने के बाद नागरिकता दे रहे है अब कोई भी व्यक्ति आता है उसे 11 साल बाद नागरिकता मिल जाएगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा नागरिकता संसोधन बिल के समर्थन में व्यापारियों द्वारा समर्थन मिल रहा है आगामी दिनों में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक संगठनों द्वारा लिखित धन्यवाद संदेश आमजन,युवाओं,महिलाओं के वीडियो संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम भिजवा कर आभार प्रकट करेंगे,विजय उपाध्यक्ष ने पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया,इस अवसर पर गंगाशहर व गोपेश्वर मंडल के सभी पार्षदों के सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,जिला महामंत्री दाऊलाल हर्ष,पबुदान सिंह राठौड़,गुमान सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अशोक बबरवाल, पुर्व महापौर नारायण चौपड़ा, आरती आचार्य, मनीष बाफना, इन्द्र राव, योगेश पुरोहित, शिखर डागा, सलीम जोइया, बंशीलाल तंवर, बजरंग खोसल, जसकरण छाजेड़, विमल पारीक, मीना आसोपा, पंकज अग्रवाल, सरिता नाहटा, राजकुमारी बैद, सुमन छाजेड़ व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular