Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 13 व 14 नवंबर को...

बीकानेर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 13 व 14 नवंबर को बीकानेर में

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 13 व 14 नवंबर को बीकानेर में रहेंगे। सतीश पूनिया लूणकरनसर, श्रीकोलायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगे तथा बीकानेर शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

बीकानेर शहर अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के अनुसार सतीश पूनिया 13 नवंबर को शाम 5 बजे बीकानेर के रवीन्द्र रंगमंच में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 14 नवंबर को लूणकरनसर के लिए रवाना होंगे।

मंगल बना अमंगल : 2 हादसे, 10 की मौत, जोधपुर के 3 व्‍यापारी जिंदा जले…

बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया दोपहर 3 बजे फलौदी से बीकानेर आते समय बुधवार 13 नवंबर को 3 बजे श्रीकोलायत में रुकेंगे। कपिल मुनि के दर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सतीश पूनिया 14 नवंबर को सुबह10 बजे लूणकरनसर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

बीकानेर में टिड्डी दल का फिर हुआ हमला, किसानों ने ऐसे किया संघर्ष, देखें वीडियो…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!