Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने किया निकाय चुनावों पर मंथन

बीकानेर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने किया निकाय चुनावों पर मंथन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com निकाय चुनावी माहौल में बीकानेर प्रवास पर आये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरूवार को शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बीकानेर नगर निगम चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के स्थिति पर मंथन किया। इस दौरान पूनिया ने कमजोर नजर आ रहे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में संगठन स्तर पर ताकत झोंकने का आव्हान किया।

इससे पहले शहर भाजपा अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया को 21 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिला संगठन प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेशमंत्री केके विश्नोई, विस्तारक विजेन्दर पूनिया, जिला महामंत्री पाबूदानसिंह राठौड, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष विजयसिंह पडिहार, निरंजन सारस्वत, मोहन पूनिया, शायर सिह, महेन्द्र ढाका, शिव प्रजापत, रमेश सैनी, बाबूलाल गहलोत, निशान्त गौड, अशोक आचार्य, बजरंग सिंह खीची, मनीष आचार्य, गजानन्द शर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सतीश पूनिया ने पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के साथ गॉधी कॉलोनी में प्रस्तावित जिला भाजपा कार्यालय भूमि का निरीक्षण कर कार्यालय निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

राजस्‍थान : निकाय चुनाव ले डूबेगा मिनिस्‍ट्री!, मंत्रीमंडल में विस्‍तार को लेकर आंकलन…

बीकानेर नगर निगम चुनाव : …इन 15 वार्डो पर भाजपा-काग्रेस रणनीतिकारों का हैं खास फोकस…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular